दौड़ती कार बनी आग का गोला
इटावा औरैया, मई 28 -- भरथना। क्षेत्र के गांव नगला जलाल के पास गुरुवार दोपहर बाद सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धूं-धूकर जलने लगी। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण सहम गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नगला जलाल निवासी कायम सिंह अपनी कार से बुकिंग पर सवारियां छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। दोपहर बाद गांव के पास पहुंचते ही कार के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा। कायम सिंह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे तैसे उन्होंने अपने को कार से बाहर निकाला और सड़क किनारे खड़ा किया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सड़क किनारे खड़े ग्रामीण दूर से ही आग की भयावह लपटें देखते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.