दौसा, जुलाई 23 -- राजस्थान के दौसा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भतीजे को शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया और फिर कांच की टूटी बोतल से उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी घायल युवक को तड़पता हुआ छोड़कर घर चला गया और आराम से सो गया। समय पर इलाज नहीं मिलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। मामला दौसा के सदर थाना क्षेत्र का है। एसपी पीयूष दीक्षित ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आरएन टैगोर नगर मान क्लब के पास रहने वाले सौरभ रैगर (25) की हत्या के आरोप में उसके चाचा अशोक...