दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी बस, 21 यात्री घायल; ड्राइवर की मौत
दौसा, अगस्त 28 -- दौसा में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा, अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस; टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, कई एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए और केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे कोलवा थाना क्षेत्र में गुड़लिया गांव के पास हुआ। एक्सप्रेसवे पर अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.