दौली की मड़ैया खत्म होने की कगार पर, 14 और मकान समाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सदर तहसील के दौली की मड़ैया गांव में गंगा बेहद ही खतरनाक स्थिति में है जो कि लगातार गांव में कहर बरपा रही है। 24 घंटे के भीतर 14 मकान गंगा में समा गये। अपनी नजरों के सामने ही मकान के गंगा में समान से ग्रामीणों के आंसू थम नहीं रहे हैं। एसडीएम संजय कुमार सिंह के मुताबिक अब तक इस गांव में 22 मकान बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। दौली की मड़ैया गांव गंगा के एकदम किनारे स्थित है। बाढ़ की रोकथाम के लिए इस गांव में सुरक्षात्मक उपाय पर लाखों रुपया खर्च किया जा चुका है मगर इस गांव के ग्रामीणों के मकानों को नहीं बचाया जा सका। गांव पूरी तौर पर नेस्तनाबूत हो चुका है। अब चंद मकान ही गांव में रह गये है। यदि गंगा का कटान इसी तरह तेजी के साथ होता रहा तो इन बचे मकानों को भी खतरा पैदा हो सकता है। गंगा के भयावह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.