दौलावलिया में गोद भराई कार्यक्रम हुआ
पिथौरागढ़, मई 21 -- गाविंद चावला, बेरीनाग। आंगनबाड़ी केंद्र दौलावलिया में गोद भराई कार्यक्रम हुआ। गुरुवार को आंगनवाडी कार्यकर्ता कमला कन्याल ने करिश्मा चन्याल को लाल चुनरी व लाल टीका लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनवाडी कार्यकर्ता कन्याल ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के विषय में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। बाद में महिला को विभिन्न व्यंजनों के साथ ही सतरंगी फल भेंट किए गए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान पोषक आहार का सेवन करने को भी जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, आंगनवाडी कार्यकर्ता हेमा देवी, चम्पा देवी, फकीर चावला, सुनीता देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.