बिहारशरीफ, मई 3 -- फोटो : दौलाचक स्कूल : गिरियक प्रखंड के दौलाचक मध्य विद्यालय में प्रवेशोत्सव दिवस में शामिल लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। गिरियक प्रखंड के दौलाचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चालू सत्र में 55 नये छात्रों ने नामांकन कराया। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर की देखरेख में धूमधाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों ने प्रवेशोत्सव की थीम पर रंगोली बनायी। विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों व अतिथियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। टीएलएम की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। प्राचार्य शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष नामांकन में 11 बच्चों ने स्कूल में दाखिला लिया। यह भी पढ़ें- देवकली स्कूल में 53 बच्चों ने लिया दाखिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.