अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। दौलाघट में मंगलवार को श्रम विभाग के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक रेखा आर्या ने शिरकत की। इस अवसर पर विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 280 पात्र लाभार्थियों को पोषण, स्वच्छता व शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट ने कहा कि देश और प्रदेश के बुनियादी ढांचे और नवनिर्माण में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पसीना बहाकर विकास की नींव रखने वाले इन श्रमिकों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों के लिए विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्युोपरांत सहायता, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाएं चला रही है। यह भी पढ़ें- 700 श्रमिकों को पोषाहार, शिक्षा किट और हेल्थ किट बांटी सरक...