मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- मुरादाबाद। शहर के दौलतबाग उपकेंद्र क्षेत्र में मंगलवार को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 11 केवी लालबाग फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा। विभाग ने बताया कि काली मंदिर पार्क स्थित 100 केवीए परिवर्तक पर क्षतिग्रस्त जम्पर को बदलने के साथ ही अन्य परिवर्तकों का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान घोसी की पुलिया फीडर को भी बंद रखा जाएगा। इस शटडाउन के चलते 11 केवी लालबाग फीडर और घोसी की पुलिया फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि कार्य का अनुमानित समय लगभग एक घंटा है। यह भी पढ़ें- आज सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद यह भी पढ़ें- आज तीन घंटे बाधित रहेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.