दौलताबाद झगड़े में शिकायतकर्ता पक्ष पर भी दर्ज हुआ केस
फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। दौलताबाद गांव में आपसी विवाद के चलते चार दिन पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें छह-सात लोग घायल हो गए थे। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, साई कॉम्प्लेक्स सेक्टर-87 निवासी सुमंत ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 मार्च की शाम को सेक्टर-16 निवासी राहुल ने उसे फोन कर दौलताबाद सेक्टर-16ए में मुंह बोली बहन विमलेश के घर बुला लिया था। वहां पहुंचने पर मोहित, राहुल, विमलेश और राहुल के मम्मी-पापा ने पांच-छह अन्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। शिकायतकर्ता सुमंत का आरोप है कि यहां आकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.