दौलतपुर से हथियार-कारतूस सहित दो बदमाश गिरफ्तार
भागलपुर, मई 14 -- करजाईन बाजार से पवन कुमार की रिपोर्ट करजाईन पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के दौलतपुर के समीप एक चार चक्का वाहन की तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, दो कारतूस व तीन एंड्रॉयड मोबाइल समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दौलतपुर के समीप एक सफेद रंग के चार चक्का वाहन की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन के अंदर से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल समेत दो आरोपी प्रतापगंज निवासी मो शाहिद और राघोपुर निवासी मो खुर्शीद को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि घटना में चार अपराधी संलिप्त थे। पुलिस ने चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया है। जबकि फरार दो अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.