बेगुसराय, मार्च 27 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। चेरियाबरियारपुर के विधायक अभिषेक आनंद शुक्रवार को दौलतपुर पंचायत के लोगों से मिले और उनका हाल चाल पूछा। ग्रामीणों ने दौलतपुर पंचायत की नल जल समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर किसानों ने पिछले दिनों बेमौसम की वर्षा और आंधी से हुए रब्बी फसलों के नुकसान की जानकारी दी। विधायक ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता दिलवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.