बहराइच, अप्रैल 11 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। तहसील के दौलतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया,जब गांव की गौशाला में अचानक तेंदुआ घुस आया। जानवरों की आवाज सुनकर जागे केयरटेकर ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। गौशाला में 240 गौवंश है। इनमें 12 छोटे बछड़े भी है।एक महीने पहले भी तेंदुआ इसी गौशाला में घुसकर दो बछड़ों को निवाला बना चुका है। शुक्रवार की देर रात दो बजे गौशाला में अचानक तेंदुआ घुस गया। इसपर गौशाला में बंधे गौवंश अचानक शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर गौशाला में सो रहे केयरटेकर गोलू की नींद खुल गई। उसने तेंदुए को देखा तो उसके होश उड़ गए। तेंदुए को टहलता देखा उसने आनन-फानन में गौशाला में दूसरे केयरटेकर को जगाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ गौशाला से भाग गया। तेंदुआ के भाग जाने के बाद केय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.