हरदोई, मई 27 -- हरदोई। कछौना क्षेत्र में बुधवार सुबह दौलतपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गेट संख्या 270-सी, खंभा संख्या 1152/08-06 के पास सुबह करीब 6:18 बजे डाउन जनता एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15120 की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे लाइन के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पहचान संबंधी जानकारी जुटाने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...