बरेली, मार्च 30 -- मीरगंज, संवाददाता।चूल्हे पर खाना बनाते समय ग्रामीण को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे ग्रामीण चूल्हे के पास गिर गया, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीण घर में अकेला था।लभेड़ा दुर्गाप्रसाद गांव में रविवार की सुबह 9.00 बजे 45 वर्षीय हरपाल पुत्र ओमपाल अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रहे थे। खाना बनाते समय उनको मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह चूल्हे के पास गिर गए। चूल्हे से उनकी पैंट में आग लग गई। उसके कपड़ों में आग फैल गई। घर से धुआं देख गांव के लोग पहुंचे। आग से उनका शरीर जल गया, उनकी मौत हो चुकी थी। बहनों ने अंतिम संस्कार का इंतजाम कराया। चाचा सोमपाल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.