दौराला सीएचसी पर अब होगा दांतों का इलाज
मेरठ, मार्च 28 -- दौराला सीएचसी प्रभारी सचिन चौधरी के प्रयास से सीएचसी पर मरीजों के लिए आएदिन सुविधाएं बढती जा रही है। शनिवार को सीएचसी पहुंचे समाजसेवियों ने दांतों के मरीजों के लिए साढ़े तीन लाख रुपये कीमत की मशीनें, उपकरण और दवाई सीएचसी को भेंट की। जिनकी मदद से दांतों के मरीजो को सीएचसी पर रूट कैनाल, आरसीटी जैसी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि समाजसेवियों पीयूष अग्रवाल, शिखा, संतोष, डॉ. प्रत्यूष और प्रवीण के सहयोग से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के कीमत की मशीन, उपकरण और दवाइयां सीएचसी को उपलब्ध कराई गई हैं। इस दौरान डॉ. गौरव पंवार, आशीष त्यागी, विजेंद्र, डॉ. ज्योति सिंह, यशवीर राणा, गिरीश कोहली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.