दौराला रोड पुलिया पर रैंप निर्माण शुरू
मेरठ, मई 24 -- दौराला रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया पर रैंप न बनने से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर पालिका ने रविवार को पुलिया पर रैंप का निर्माण शुरू करा दिया। चेयरपर्सन पति ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें, कि करीब एक वर्ष पूर्व दौराला रोड पर पुलिया का निर्माण हुआ था। ये पुलिया पहले काफी नीची थी, जिसके चलते हल्की सी बारिश होते ही यहां पानी भर जाता था। पालिका ने पुलिया निर्माण तो करा दिया था, लेकिन रैंप का कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन ई-रिक्शा चालक व अन्य लोग यहां हादसों का शिकार हो रहे थे। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद नगर पालिका ने रविवार को रैंप निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। शाम में च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.