मेरठ, अप्रैल 26 -- दौराला,संवाददाता। दौराला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से उतरने वाले कोयले से फैल रहे प्रदूषण को लेकर नगरपंचायत दौराला की सभासद ने दौलतराम और नई बस्ती कालोनी के ग्रामीण के साथ विरोध जताया। सभासद ने आपत्ति जताते हुए स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन कि प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और है। इस एसडीएम सरधना को भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की। सभासद कुसुम उपाध्याय और उनके पति ओमकार उपाध्याय ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दौराला रेलवे स्टेशन पर कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ी से कोयला उतारकर ट्रकों में भरा जाता है। इस दौरान भारी मात्रा में धूल उड़ती है और वायु प्रदूषण होता है। कोयला उतारने के दौरान उड़ने वाली धूल के साथ कोयले के बारीक कण कालोनीवासियों, विद्यालय परिसरो और सड़कों तक पहुंच जाते है। जिसके चलते कॉ...