मेरठ, मार्च 20 -- दिल्ली-दून हाईवे पर मटौर गांव के सामने 18 मार्च को हुए हादसे में घायल बाइक सवार के भाई ने कार चालक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में खतौली निवासी शाहनवाज ने बताया कि बड़ा भाई आस मोहम्मद वेल्डिंग का कार्य करता है। आस मोहम्मद बाइक से सिवाया जा रहा था। हाईवे पर मटौर गांव के सामने पहुंचने पर एक कार चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका बडा भाई चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.