मेरठ, मई 11 -- भाजपाइयों ने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के दौराला मंडल में पहुंचने पर स्वागत किया। भाजपाइयों ने जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दौराला मंडल में आधा दर्जन से अधिक जगह पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा के दौराल मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज के संग पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा दौराला मंडल में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर 2027 के चुनाव में जुटने को लेकर वार्ता की। पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को मेहनत करने और पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजकुमार छाबड़ा, धीर सिंह सैनी, संजय गुप्ता, रवि पुनिया, जितेंद्र प्रधान, डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. धनेश, मनोज शर्मा, विनीत विहान, संदी...