मेरठ, मार्च 18 -- दौराला नगर पंचायत सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित सभासदों का सपथ समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह अहलावत और अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने नवनियुक्त सभासदों प्रशांत अहलावत, धीरेंद्र भारद्वाज और संजय नामदेव को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराते हुए शुभकामनाएं दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, हरेंद्र सिंह, ओमवीर, सुनील, संजय, मोहित, विक्रांत, अंकित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...