मेरठ, अप्रैल 12 -- दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी मार्ग पर रविवार शाम दो किशोरों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तमंचे से फायरिंग की और फिर लोहे के पाइप व तमंचे की बट से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार ग्राम मटौर निवासी सुनील चौहान का बेटा उमंग चौहान अपने चचेरे भाई प्रिंस चौहान के साथ शाम करीब पांच बजे पनवाड़ी जा रहा था। आरोप है कि मोहम्मदपुर श्मशान घाट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि दोनों किशोर बाल-बाल बच गए।इसके बाद हमलावरों ने लोहे के पाइप और तमंचे की बट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उमंग चौहान मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि प्रिंस ने शोर मचाकर मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.