दौराला में कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मेरठ, अगस्त 9 -- सिवाया गांव के पास दक्ष प्रजापति सेवा समिति के कांवड़ शिविर में आराम कर रहे बाइक सवार बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी 32 वर्षीय कांवड़िया कर्मवीर पुत्र पप्पू की अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िए को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कांवड़िए के भाई ने मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हार्टअटैक से कांवड़िए की मौत की संभवना जताई। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि दोनों बाइक से जल लेकर आ रहे थे। सिवाया गांव के पास शिविर में रूके थे, अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: बेटे के साथ कांवड़ लेकर लौट रही मां की रास्ते में मौत यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर रखे डीजे से छू गई हाईटेंशन लाइन, करंट से झुलसे सात बच्चे, एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.