दौराला में उत्पात मचा रहे तीन युवकों को पकड़ा
मेरठ, मार्च 28 -- सकौती चौकी क्षेत्र के दशरथपुर गांव में तेज आवाज में गाना बजा रहे कार सवार युवओं ने शुक्रवार देर रात कहासुनी होने पर फायरिंग कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवकों के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सकौती गांव निवासी निशांत, ऋतिक और विशांत शराब के नशे में शुक्रवार रात कार में सवार होकर दशरथपुर पहुंचे। गांव के मुख्य मार्ग पर कार खड़ी कर तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाते हुए डांस करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों के विरोध करने पर हुई कहासुनी में कार सवार युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवार तीनों को घेर लिया और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.