मेरठ, फरवरी 18 -- दौराला। दौराला शुगर मिल के तत्वावधान में मंगलवार को बसंतकालीन गन्ना बुवाई को लेकर किसान जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव खाटियान और दौराला समिति सचिव प्रदीप यादव ने रैली को रवाना किया। वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि फरवरी से ही बसंतकालीन गन्ने की बुवाई की तैयारियां शुरू हो जाती है। रैली का उद्देश्य गन्ना किस्मों में बदलाव कर को. 118, कोशा 18231, कोलख 16202 किस्मों की बुवाई तथा ट्रेन्च विधि को अपनाने के लिए किसानो को जागरूक करना है। मिल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुधीर कुमार ने किसानों को नई गन्ना किस्में उगाकर एक अच्छा बैलेंस बनाने की सलाह देते हुए कहा कि परिषद का बीज आवंटन आ गया है। किसान संबंधित कामदार से बात कर अपना बीज प्राप्त कर लें। गन्ना विकास...