दौराला बाजार में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार
मेरठ, अप्रैल 10 -- दौराला बाजार में अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में धर्मवीर बस्ती निवासी प्रमोद गुप्ता और खतौली निवासी कैफ शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुसार प्रमोद गुप्ता लंबे समय से अवैध पटाखों का कारोबार कर रहा था और उसके खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को प्रमोद ने कैफ को हजारों रुपये के पटाखे बेचे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने कैफ को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में कैफ ने प्रमोद गुप्ता से पटाखे खरीदने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर प्रमोद के ठिकाने पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.