मेरठ, जुलाई 16 -- दिल्ली दून हाईवे पर बुधवार अल सुबह दौराला फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाजियाबाद निवासी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी 25 वर्षीय सोनू अपने साथियों 18 वर्षीय अंकित और 19 वर्षीय चिराग के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में दौराला फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अज्ञात चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाते हुए जानकारी ली और घायल युवकों के परिजनों को सूचना दी। फोन पर बातचीत में घायल सोनू के पिता ...