दौराला थाने के सामने अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत
मेरठ, जून 26 -- दिल्ली-दून हाईवे पर थाने के सामने दौराला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मवाना निवासी महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से मृतका की शिनाख्त होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर राहगीरों से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली की मृतका शुक्रवार सुबह से फ्लाईओवर के पास घूम रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को सीएचसी भिजवाया गया था, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जांच के दौरान मृतक महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मवाना निवासी 55 वर्षीय शिमला के रूप में हुई। परिजनों संग थाने पहुंचे मवाना निवासी विपिन ने बताया कि मृतका उसकी पत्नी थी। मृतका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.