मेरठ, अप्रैल 25 -- दौराला चौराहा पर शनिवार को को जीजा साले में जमकर मारपीट हो गई। बीच चौराहा मारपीट और हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जीजा-साले और उनके साथ मौजूद लोगों को थाने ले आई और जानकारी ली। थाने में भी दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। थाना सरधना के मदारपुरा गांव निवासी युवक थाना मोदीनगर के फतेहगढ़ निवासी दो बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिन पूर्व फरार हो गया था। युवक का जीजा और फरार महिला के परिजन तभी से दोनों की तलाश कर रहे थे। दौराला चौराहा पर युवक अपने साथियों के साथ जूस पी रहा था। इस दौरान उसको फरार साला और उसकी प्रेमिका दिखाई दी, जिस पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक और उसकी प्रेमिका को रोक लिया। युवक ने साले को महिला को उसके घर छोड़कर आने की बात कही। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई, ज...