मेरठ, मार्च 3 -- दौराला चौराहा पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर मंगलवार को समौली निवासी छह युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी । ई-रिक्शा चालक ने थाने पर तहरीर देते हुए चार हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है। दौराला निवासी चालक प्रवीन ने बताया कि वह सरधना मार्ग पर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार दोपहर वह दौराला चौराहा पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान छह युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये निकालकर धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दौराला चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। विधिक कार्रवाई कर जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.