मेरठ, अप्रैल 6 -- दौराला चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के अंतिम चरण में पहुंचने पर सोमवार को दूसरा नोटिस मिल गेट पर चस्पा किया। चस्पा नोटिस में मिल प्रबंधन ने आगामी 8 अप्रैल को पेराई सत्र औपचारिक रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए किसानों से ताजा और साफ गन्ना सप्लाई करने की अपील की। यह जानकारी मिल मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने दी। बताया कि अब तक चीनी मिल द्वारा लगभग 70 गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जा चुके हैं और शेष बचे गन्ना क्रय केंद्र भी जल्द बंद कर दिए जाएंगे। पिछले पेराई सत्र में मिल द्वारा लगभग 200 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी, जबकि इस बार करीब 180 लाख क्विंटल गन्ना पेराई होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.