दौराला गंगनहर पुलिस चौकी के बाहर लगा सांकेतिक बोर्ड क्षतिग्रस्त
मेरठ, मई 22 -- दौराला गंगनहर पुलिस चौकी के बाहर लगा सांकेतिक बोर्ड इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। तेज आंधी के दौरान बोर्ड का एक हिस्सा टूटकर नीचे की ओर लटक गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। यदि इसकी जल्द सुध नहीं ली गई तो ये बोर्ड कभी भी बड़े हादसे का कारण बन जाएगा। बता दें, कि गंगनहर मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। चौकी के पास हमेशा लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे झूल रहा लोहे का बोर्ड लोगों में डर पैदा कर रहा है। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि आंधी के दौरान बोर्ड का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अस्थायी रूप से उसे बांध दिया गया, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों का कहना है कि यदि तेज हवा चली तो बोर्ड प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.