मेरठ, मार्च 6 -- कृषि बिजली लाइन से तार चोरी करने वाले चोरों से भराला, दुल्हैडा, धंजू गांव के किसानों में दहशत फैल गई हैं। गुरुवार रात 50 खंभों से लाइन चोरी की तीसरी घटना को अंजाम दिया। किसानों श्यामलाल, राजपाल, राकेश, सुरेंद्र, रोहित, संजू, संदीप आदि ने बताया कि चोरों ने खेत में ट्यूबवेलों पर जा रही कृषि बिजली लाइन के 50 खंबों की लाइन के गुरुवार रात तार चोरी कर लिए। तार चोरी होने से गेहूं, जौ, सरसो आदि की फसल खराब हो गई है। किसानों ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराने और ज्ञापन देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.