मेरठ, अप्रैल 12 -- दौराला क्षेत्र के खिर्वा नवाब गांव की प्रतिभाशाली बेटी पूजा चौधरी के यूपी पीसीएस में 123वीं रैंक आने पर रविवार को दौराला में आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व सभासद भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूजा चौधरी को शील्ड व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूजा चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना है, जिसके लिए वह आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करती रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.