मेरठ, अगस्त 6 -- हाईवे कांवड़ मार्ग पर बुधवार रात और गुरुवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत 13 कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में पुलिस ने भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को सूचित भी कर दिया है। हाईवे कांवड़ मार्ग पर बुधवार रात हरिद्वार से कांवड़ ला रहा थाना इंचौली के लावड़ निवासी रोहताश पुत्र राम वलीदपुर कट के पास अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एटूजेड कट के पास बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहे दिल्ली के बुराड़ी निवासी अमन पुत्र हरिकेश, अंकित पुत्र राजेश कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा मार्ग: आज से 6 दिन दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन हाईवे कांवड़ मार्ग पर मटौर कट के पास अज्ञात ...