पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। राजस्थान से टनकपुर आ रही दौराई एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का क्षत विक्षत शव जीआरपी ने कब्जे में लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को सुबह राजस्थान से आ रही ट्रेन जैसे ही पीलीभीत जंक्शन के प्लेटफार्म के करीब पहुंची। तभी एक युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन भी प्लेटफार्म पर ही रूक गई। हादसा होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया पुलिस ने मृतक की तलाशी भी ली लेकिन उसके पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जीआरपी एसओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.