पिथौरागढ़, जून 25 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के दौबांस ग्राम पंचायत में आगामी 4 जुलाई को खुली बैठक का आयोजन होगा। गुरुवार को ग्राम प्रधान देवेंद्र ने बताया कि बैठक का आयोजन पंचायत परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। बैठक में गांव के विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रधान देवेंद्र ने अधिक से अधिक लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...