दौनाई घाटी में होगा 11वां किर्साण महोत्सव
बागेश्वर, जुलाई 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हितैषी संस्था की आम बैठक में वर्ष 2026 का 11वां किसाण महोत्सव दौनाई घाटी के ग्राम सभा भतड़िया में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अब तक यह महोत्सव जिले के गढ़ड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होता रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव डॉ. किशन सिंह राणा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को गांव, मिट्टी और अपनी जड़ों से जोड़ना है, ताकि पहाड़ के जल, जंगल, जमीन और संस्कृति का संरक्षण हो सके। इसके माध्यम से पलायन रोकने, आजीविका संवर्द्धन, जल संरक्षण, लोकगीत-संस्कृति और जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत श्रम करने वाले लोगों को सम्मानित कर पहाड़ों से पलायन रोकने और लोगों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.