मथुरा, जून 14 -- थाना छाता के अंतर्गत गांव दौताना में पैतृक संपत्ति के विवाद और गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर नामजदों ने लाठी-डंडों से हमला कर साले-बहनोई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​शुक्रवार को गांव दौताना निवासी मकसूद अली ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 11 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका साला शाविर निवासी गोरखधाम कॉलोनी, छाता अपनी गाड़ी से दौताना आया था। शाविर गली में गाड़ी खड़ी कर रहा था, तभी मुफीद उसके साथ गाली गलौज कर धमकाते हुए वहां से गाड़ी हटाने को कहने लगा। विरोध करने पर नामजद ने अपने परिजनों को आवाज देकर बुला लिया और मुफीद के साथ मुवारिक, पप्पू व अमीन, जमशेद, पप्पू, फिरोज, रोहित, शौकत, नूरमोहम्मद, आसमोहम्मद आदि ने लाठी-डंडे और लोहे के ...