दौड़ व पोस्टर प्रतियोगिता संग दिलाई नशामुक्ति की शपथ
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में रविवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. डॉ. अवधेश कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर जयेंद्र कुमार ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में योगेश शुक्ला, राजकमल और विवेक कुमार, जबकि महिला वर्ग में अंशिका वर्मा, अमृता देवी और मनोरमा विजेता रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में इफरा, एकता और सृष्टि गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में दिव्यांशी, रिंकी गुप्ता, मुस्कान सिंह, अंचल जैन, साधना देवी और आकांक्षा राजपूत सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति जागरूकता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.