बागपत, मार्च 5 -- दाहा। मांगरौली गांव के जंगल में स्थित तालाब पर बने ट्रेक पर दौड़ लगा रहे रहतना गांव निवासी दो युवकों पर मामूली कहासुनी को लेकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। घायल युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए टीकरी सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। रहतना गांव निवासी रवि पुत्र आजाद और विकास पुत्र जितेंद्र मांगरौली गांव के जंगल में स्थित तालाब पर बने ट्रेक पर दौड़ लगा रहे थे। वहां खड़े कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने मिलकर रवि व विकास पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वे दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टीकरी सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। वहीं, निरपुड़ा निवासी रीना पत्नी गुलाब, पलडी निवासी मनु पुत्र जयपाल और बेगमाबाद गढ़ी निवासी रा...