दौड़ लगा रहे नगलाराठी निवासी युवक से मारपीट
मेरठ, मई 15 -- नगला राठी गांव निवासी एक युवक को गुरुवार की सुबह दौड़ लगाने के गांव के ही एक युवक ने हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घायल अवस्था में परिजनों संग थाने पहुंचे पीडित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीडित को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। नगलाराठी निवासी राज अभिषेक ने बताया कि वह सायं के समय शाहपुर जदीद स्टेडियम में दौड़ने गया था। स्टेडियम में पहले से मौजूद गांव नगलाराठी निवासी रोहित अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। वह लौड़ लगाने लगा तो रोहित ने अचानक हमला करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसके शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.