दौड़ लगा रहे छात्रों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक की मौत, दो गंभीर
नवादा, अगस्त 26 -- नवादा में आर्मी व पुलिस में बहाली की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगा रहे चार छात्रों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र मामूली रूप से चोटिल बताया जाता है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 05 बजे एनएच-20 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ से करीब 01 किमी उत्तर शेखपुरा मोड़ के समीप की है। इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी व चीख-पुकार मच गयी। इस बीच वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने डायल 112 व स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से नवादा सदर अस्पताल भेजा। जहां से दोनों को गंभीर अवस्था में उच्चतर संस्थानों में रेफर कर दिया गया। इस बीच आक्रोशित ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.