हापुड़, नवम्बर 27 -- हापुड़। बुधवार की सुबह 7 बजे एक बार फिर से एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर जा पहुंचा था, हालांकि शाम होते होते 159 तक आता चला गया। कुल मिलाकर औसतन एक्यूआई 367 रहा। कुल मिलाकर 36 घंटे में 70 नीचे पहुंचा एक्यूआई परंतु रेड जोन बरकार रहने से सांस लेने पर लोगों को अभी भी प्रदूषण फेफड़ों में लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रेप 3 स्टेज लागू होने के बाद भी सड़कों पर उड़ रही धूल और मिट्टी खनन का काम लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। हापुड़ प्रदूषण के स्तर में इस बार देश में टॉप टेन में जा पहुंचा, जबकि गंगा यमुना के बीच दोआब वाली जमीन पर बसा हापुड़ हरियाली तथा गंगा किनारे बसे होने के कारण रेड जोन में यदा कदा होता था। लेकिन इस बार 18 दिन से लगातार हापुड़ रेड जोन में चल रहा है। जिसका मतलब है कि हापुड़ में कही न कही धुआं और धूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.