गंगापार, फरवरी 7 -- डॉक्टर महेंद्र कुमार छोटेलाल बिंद कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज उपरदहा में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, लंबी दौड़, ऊंची कूद, वॉलीबाल आदि प्रमुख खेल शामिल थे। दौड़ में छात्र वर्ग में सुनील सिंह प्रथम, विनय दूसरा, शिवाकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में आरती प्रथम, विभा दूसरे और रिया शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चेयर मैन डॉ एमके बिंद ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा पढ़ाई के साथ ही साथ खेल भी छात्रों के स्वास्थ्य के लिए हितकर है। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.