गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी में डीपीएसजी कप 2026 के अंतिम दिन शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 20 विद्यालयों के कुल 350 छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह नैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन का संदेश दिया। प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़ अंडर-16 बालक वर्ग में श्लोक सक्सेना प्रथम, मेदांश द्वितीय, गौरांग त्यागी तृतीय विजेता रहे। वहीं, लंबी छलांग के अंडर-16 बालक वर्ग प्रतियोगिता में वसु वार्ष्णेय विजेता रहे, जबकि सार्थक कुमार दूसरे और देव त्यागी तीसरे स्थान पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.