बलिया, नवम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। 'फेफना खेल महोत्सव' के क्लस्टर दो का भव्य आगाज रतसड़ इंटर कालेज के खेल मैदान पर रविवार को हुआ। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल का उद्घाटन किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रतसड़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, उप्रावि शेरवांकला के छात्र-छात्राओं ने योग प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रतसड़, अमडरिया, जनऊपुर एवं पंचखोरा न्याय पंचायत के खिलाड़ियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में हजारों खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार को बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, रीतू द्वितीय एवं शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, रिया द्वितीय एवं करिश्मा तथा मधुमिता संयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.