जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर,कार्यालय संवाददाता। दो दिवसीय 47वीं जिला स्तरीय बाल क्रीउ़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन शहर के बीआरपी खेल मैदान में किया गया है। बुधवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी सहित कई इवेंट हुए। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रामनगर की बिंदु और बालक वर्ग में मुफ्तीगंज के आदित्य ने सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया। ब्लाक स्तर से चयनित होने के बाद परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और पीएमश्री स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों तहसील स्तर पर बांटा गया है। जूनियर बालिका ग्रुप 600 मीटर दौड़ में रामनगर ब्लाक की बिन्दु पटेल प्रथम, करंजाकला ब्लाक की शिवांगी द्वितीय और मुफ्तीगंज से अलका यादव तृतीय स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.