फिरोजाबाद, मार्च 9 -- मेरा युवा भारत फिरोजाबाद द्वारा अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तहत दाऊ दयाल स्टेडियम में विभिन्न वर्गों में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इसके बाद 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ हुई। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर में आकांक्षा यादव प्रथम, मालती द्वितीय और करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में नीति प्रथम, दिव्या धनगर द्वितीय, पलक तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में अंशिका प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।13-18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर में अपूर्वा गुर्जर प्रथम, श्रुति द्वितीय और उमा तृतीय ...