श्रावस्ती, फरवरी 25 -- कटरा, संवाददाता। महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी देवीपाटन मण्डल गोण्डा प्रोफेसर डॉ अतुल शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि विधायक श्रावस्ती के प्रतिनिधि अवधेश कुमार पाण्डेय रहें। क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्त ने अंगवस्त्र व बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पर महाविद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व अन्य कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने पिछले वर्ष के चैम्पियन को मशाल देकर खेल की शुरुआत की व परेड की सलाम...