लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत लखीमपुर और खेलो इंडिया के सहयोग से लालपुर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने दीप जलाकर की। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। चार सौ मीटर दौड़ में दीपांजलि पहले, अंशुराज दूसरे व समीक्षा वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं नीबू रेस में इतिशा यादव पहले, मुस्कान दूसरे और अलकिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं व बालिकाओं की खेलों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ क...